टिहरी गढ़वाल, मई 8 -- PM Modi new Gift to Uttarakhand: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड को नई सौगात देने आ रहे हैं। पीएम मोदी पहली बार उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का दौरा करने वाले हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में पीएम मोदी टिहरी पहुंचकर देश की अहम 1000 मेगावाट क्षमता वाली टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। इस संभावित दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी टिहरी में बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा मुख्य रूप से विकास और ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा। टिहरी पंप स्टोरेज परियोजना देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.