नई दिल्ली, अगस्त 6 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास शास्त्री पार्क इलाके में अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संभव है कि युवक की करंट से मौत हुई। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कई इलाकों समेत शास्त्री पार्क इलाके में भी कई जगहों पर जलभराव की शिकायत आई थी। गुरुवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास शास्त्री पार्क इलाके में एक अज्ञात युवक की संदिग्ध रूप से करंट लगने से मौत हो गई। स्थानीय निवासी शमीम ने एएनआई से बातचीत में कहा कि एक व्यक्ति ने मुझे सूचना दी थी कि यहां एक शव पड़ा है और एक बार देखकर बताने को कहा। जब मैंने देखा तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और शुरुआती जांच में मामला करंट लगने का प्रतीत लग रह...