गाज़ियाबाद, अप्रैल 22 -- लोनी, आयुष गंगवार। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नीचे 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। यहां माली पौधे लगा रहे थे, जिन्होंने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव के पास कपड़े और खाने पीने का सामान पड़ा मिला। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। मृतक की फोटो को दिल्ली समेत आस पास के थानों में भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त होने और शव विच्छेदन की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...