दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किनारे मिट्टी बही, हवा में झूली रेलिंग
सहारनपुर, अगस्त 21 -- छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार बारिश होने से ही सवाल खड़े हो गए हैं। छुटमलपुर क्षेत्र में करीब 500 मीटर के दायरे में आधा दर्जन स्थानों पर बारिश के पानी से मिट्टी का तेज कटाव हुआ है। इससे सड़क किनारे के हिस्से खोखले हो गए और कई जगह गार्ड रेल के नीचे की मिट्टी बहने से उसके सपोर्टिंग पोस्ट के आसपास गहरी खाई बन गई है। मिट्टी बहकर बराबर वाली लोकल सड़क तक पहुंचने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। दिल्ली से देहरादून की दूरी कम करने के उद्देश्य से बनाए गए इस एक्सप्रेसवे का सहारनपुर क्षेत्र के गणेशपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था। इसके बाद से एक्सप्रेसवे पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। ऐसे में सड़क किनारे हुए कटाव से हादसे का खतरा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.