सहारनपुर, अप्रैल 14 -- सहारनपुर। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देहरादून एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड पर पहुंच गए। पीएम के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर से उतरते ही गणेशपुर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समेत मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय नेताओं के अलावा अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनपद सहारनपुर में कुल करीब 45 मिनट तक ही रहेंगे। कुछ देर बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से हाइवे के एलिवेटेड सेक्शन स्थित व्यू प्वाइंट के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- वेस्ट यूपी को आज मिलेगा चौथा एक्सप्रेसवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.