बागपत, जून 18 -- बड़ौत। शामिल दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रात के समय सफर करना वाहन चालकों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। एक्सप्रेसवे के अधिकांश हिस्से में पोल लाइटें स्थापित नहीं होने अथवा चालू न होने के कारण रात होते ही कई स्थान अंधेरे में डूब जाते हैं। इससे वाहन चालकों को न केवल असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। वाहन चालकों राजीव शर्मा, अंकुश का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर दिन के समय यात्रा बेहद सुगम रहती है, लेकिन रात में कई किलोमीटर तक प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण आगे का रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं देता। विशेषकर खराब मौसम के दौरान यह स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सामने आने वाले अवरोध, खराब खड़े वाहन दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों और नियमित रूप से इस मार्ग ...