सहारनपुर, जुलाई 4 -- सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दिल्ली और उत्तराखंड के बीच सफर पहले की तुलना में अधिक तेज और सुगमता हुआ है, लेकिन इसके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सहारनपुर और शामली के कुछ हिस्सों में सड़क पर दरारें, गड्ढे और कुछ स्थानों पर ओवरब्रिज के वेल्ड क्षतिग्रस्त होने की बातें सामने आई हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल, ढाई महीने में दिखीं दरारें और गड्ढेसड़क की स्थिति में गिरावट स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क की स्थिति बिगड़ गई है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल किया था। उद्घाटन के लगभग ढाई महीने बाद ही सोशल मीडिया पर सड़क के क्षतिग...