नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। करीब 210 किलोमीटर लंबा छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली और देहरादून के बीच लगने वाले यात्रा समय को घटाकर लगभग ढाई से तीन घंटे कर देगा। इस परियोजना का शिलान्यास भी पीएम मोदी ने 4 दिसंबर 2021 को किया था। एक्सप्रेसवे के चालू होने से दिल्ली और देहरादून के बीच की दूरी 240 किमी से घटकर 210 किमी रह जाएगी। जिसके चलते सफर में लगने वाला समय भी पहले के मुकाबले 6 घंटे से घटकर मात्र 2.5 से 3 घंटे रह जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे न केवल दो शहरों के बीच की दूरी कम करने जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.