बागपत, जून 27 -- दाहा(बागपत)। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कारिडोर पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग डेढ़ माह से धरना दे रहे हैं। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने पुलिस मौजूदगी में जबरन अवैध कट बनाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों से हाईवे के किनारे से मिट्टी खींचकर अस्थायी रास्ता बना दिया। सूचना पर दोघट थाने से पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को कट बनाने से रोका। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में धरना दे रहे कुछ लोगों ने ट्रैक्टरों से कॉरिडोर की दूसरी साइड में भी जबरन कट बनाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बागपत : इकोनॉमिक कॉरिडोर पर चढ़ने के लिए ट्रैक्टर चलाकर रास्ता बनाया मौके पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ट्रैक्टरो...