बागपत, अप्रैल 14 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर का आज प्रधानमंत्री सहारनपुर में उद्घाटन करेंगे। इसके बाद इस हाईटेक कॉरिडोर पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। वहीं चालकों को वाहन चालकों को वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल करना होगा। यदि कॉरिडोर पर वाहन ओवरस्पीड दौड़े तो स्वत: चालान कट जाएगा। इसके लिए एनएचएआई ने कॉरिडोर पर सेंसर लगवाए हैं। जिनके जरिए वाहनों की स्पीड़ कंट्रोल रूम में दर्ज होती रहेगी। कार के लिए 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड निर्धारित की गई है। दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर बागपत जनपद के 31 से अधिक गांवों से होकर गुजर रहा है। डूंड़ाहेड़ा से लेकर मवीकलां तक यह कॉरिडोर एलिवेटिड है। यह भी पढ़ें- आज से शामली से दिल्ली -देहरादून एक से सवा घंटे का सफर इससे आगे यह कॉरिडोर 20 से 30 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद...