दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसंवे पर अब ओवरस्पीडिंग पड़ेगी भारी, कैमरों से कटने शुरू हुए ई-चालान
सहारनपुर, अगस्त 14 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग अब भारी पड़ेगी। एक्सप्रेसवे पर लगे एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरों को ई-चालान सिस्टम से जोड़ दिया गया है। ऐसे में तय स्पीड से ज्यादा रफ्तार में वाहन दौड़ाना अब सीधे जेब पर भारी पड़ सकता है। कैमरों की मदद से ओवरस्पीडिंग समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान कर, कार्रवाई करनी शुरू कर दी गई है। खास है कि ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान करने के साथ उनकी गति पर भी नजर रखेंगे। कैमरों से मिलने वाली जानकारी ई-चालान सिस्टम तक पहुंचने के बाद नियम तोड़ने वाले वाहन का स्वतः ही चालान कटकर, मोबाइल पर पहुंच जाएगी। एनएचएआई के अनुसार, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर सामान्य हिस्सों में कार और हल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.