बागपत, जनवरी 25 -- गणतंत्र दिवस की छुट्टी पहाड़ों पर मनाने के लिए दिल्ली और हरियाणा के लोग गूगल मैप के जरिए दूसरे दिन भी दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर पहुंच गए, लेकिन वहां उन्हें रास्ता बंद मिला। जिससे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर दूसरे दिन भी जाम लगा रहा। पता चलने पर सीओ के निर्देश पर मवीकलां गांव के कट पर ट्रेफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। इतना ही नहीं लोहे के बेरियर लगाकर अवैध कट भी बंद कर दिए गए। बागपत के तहसील खेकड़ा क्षेत्र से दिल्ली-इकॉनमिक कॉरिडोर गुजर रहा रहा है। गत दिवस दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के काफी वाहन चालक दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर पहुंच गए थे। सूचना मिलने के बाद एनएचएआई के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने वाहन चालकों को समझने का प्रयास किया था, लेकिन वे नहीं माने और अपने वाहन हाईवे से दौड़ते रहे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.