दिल्ली-दून हाईवे पर हादसा, हरिद्वार से मथुरा जा रही बस मेट्रो पिलर से टकराई
मेरठ, जुलाई 3 -- दिल्ली -देहरादून हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस बार मेरठ में एक बस मेट्रो के पिलर से टकरा गई है। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा बस का टायर फटने के कारण हुआ। टायर फटते ही बस ड्राइवर का नियंत्रण बस पर से खो गया और इसी कारण अनियंत्रित बस मेट्रो पिलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मिलांज मॉल के सामने बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से मथुरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी गुजरात की टूरिस्ट बस का आगे का टायर अचानक फट गया, जिससे अनियंत्रित बस मेट्रो पुल के पिलर नंबर 1890 से जा टकराई। हादसे में बस चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 8-9 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.