सहारनपुर, मई 6 -- गागलहेड़ी, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात चलती कार में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जल उठी। इसी दौरान अंदर बैठे तीनों सवार बाहर निकलते-निकलते बुरी तरह झुलस गए। जिसके चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई। रात करीब डेढ़ बजे हरियाणा के सोनीपत निवासी शिवकुमार, सोनू और जुनैद अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से किसी काम के सिलसिले में देहरादून जा रहे थे। जैसे ही वे गांव कोलकी टोल प्लाजा के निकट पहुंचे, कार में अचानक तेज आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों कार से बाहर निकलने तक बुरी तरह झुलस गए। यह भी पढ़ें- बस में जलकर मरे नौ श्रद्धालुओं की घटना ताजा हुई शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों झुलसे व्यक्तियों को तत्काल सीएचसी हरोड़ा में ...