दिल्ली-दून हाईवे के पास मिला अज्ञात महिला का शव
बागपत, जून 14 -- रमाला। दिल्ली-दून हाईवे पर कंडेरा गांव के पास शनिवार रात एक महिला घायल अवस्था में मिली। राहगीरों की सूचना पर डॉयल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने एम्बुलेंस के जरिए महिला को उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई प्रियांशु ने सीएचसी पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसआई ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। उसने लाल साड़ी पहनी हुई थी। पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह यहां कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने पर भी हाथ खाली पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे और थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.