बागपत, अप्रैल 16 -- दिल्ली-देहरादून इकॉनोमिक कॉरिडोर पर बिजरौल गांव के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे उनमें सवार दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजरोल गांव के पास गुरुवार की रात तीन तेज रफ्तार गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही तीन गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं। पहले एक गाड़ी दूसरी से टकराई, फिर पीछे से आ रही तीसरी गाड़ी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। इस हादसे में गाड़ियों में सवार दो बच्चों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.