बागपत, मई 12 -- बड़ौत। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर शुरू हुए अभी करीब एक मााह ही हुआ है, लेकिन इसका व्यापक असर दिखाई देने लगा है। कॉरिडोर के शुरू होने के बाद से दिल्ली-सहरानपुर हाईवे 709बी पर वाहनों की संख्या घट गई है। इस कारण हाईवे पर संचालित होटल, रेस्टोरेंट, शोरूम पर कारोबार भी प्रभावित हुआ है। संचालकों के अनुसार कारोबार में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर शुरू होने से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 30 प्रतिशत तक वाहन कम हो गए हैं। सप्ताहांत पर सामान्य दिनों की तुलना में वाहनों की संख्या 20 प्रतिशत अधिक हो जाती थी। अब दिल्ली, उत्तराखंड नंबर की गाड़ियां हाईवे पर कम ही नजर आ रही हैं। दिल्ली से देहरादून जाने वाली ई-बसें भी अब नए कारिडोर से होकर गुजर रही हैं। जिन लोगों को देहरादून, हरिद्वार या फिर दिल्ली जान...