दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो में मिला चालक का शव
बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बागपत कोतवाली क्षेत्र के सूजरा हाल्ट के पास देर रात स्कार्पियो में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का मानना है कि सड़क हादसे में चालक की जान गई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के सेक्टर-6 निवासी 36 वर्षीय रवि सिंह पुत्र श्याम सिंह देहरादून में रितेंद्र चौधरी की स्कार्पियो चलाते थे। पुलिस ने बताया कि रवि सिंह, रितेंद्र चौधरी के दोस्त को दिल्ली इंडिया गेट छोड़कर रात करीब 12.30 बजे वापस देहरादून लौट रहे थे। मंगलवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे स्कार्पियो में रवि सिंह का शव पुलिस को मिला। उनके सिर, हाथ, पैर व अन्य अंगों पर चोट लगी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर स्कार्पियो वहां से हटवाई।इसके बाद मोबाइल के आधार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.