दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर पहले दिन काठा टोल प्लाजा से आठ हजार वाहन गुजरे
बागपत, मई 15 -- बागपत। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार से टोल वसूली शुरू हो गई। सुबह के समय टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधिवत रूप में पूजन कराया। इससे पूर्व रात 12 बजे के बाद एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली शुरू हो गई थी। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे का उदघाटन गत 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जिसके बाद इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन अभी तक वाहनों से टोल की वसूली नहीं की जा रही थी। एनएचएआई टोल प्लाजाओं पर कंप्यूटर सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने में जुटी थी। जिसके बाद गत दिवस सुबह से रात तक टोल प्लाजाओं पर ट्रायल हुआ था, जिसमें टोल वसूली से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को परखा गया था। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर टोल शुल्क वसूली शुरू सभी तैयारियां दुरूस्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.