बागपत, मई 9 -- बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था, उस पर सफर अब महंगा होने जा रहा है। एक्सप्रेस-वे पर आज यानि रविवार से टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए एनएचएआई ने टोल की दरें घोषित कर दी है। दिल्ली से देहरादून तक के सफर के लिए हल्के वाहनों को संभावित रूप से 675 रुपये का टोल टैक्स चुकाना होगा। टोल वसूली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को काठा टोल प्लाजा पर ट्रायल शुरू किया गया। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक बैरियर को तोड़ते हुए निकल गया था। काठा टोल प्लाजा के मैनेजर अंकित धामा के मुताबिक, एनएचएआई ने सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों के लिए गति सीमा भी निर्धारित की है। एक्सप्रेस-वे पर कारों के लिए अधिकतम सीमा 100 किमी/घंटा, बसों के लिए 90 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए ...