दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर कट की मांग को लेकर धरना जारी
बागपत, मई 14 -- दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली के निकट कट दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का चल रहा धरना पांचवे दिन बुधवार को भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक कट नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। क्षेत्र के लोग दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली के निकट कट दिए जाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे है, लेकिन अभी तक क्षेत्र वासियों की मांग पूरी नहीं हो पाई है। एनएचएआई द्वारा मार्ग निर्माण के लिए सामान लाने एवं ले जाने के लिए कट बनाया गया था। क्षेत्रवासी उसी स्थान पर कट दिए जाने की मांग पर अड़े हुए है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि इस स्थान पर कट दिए जाने से क्षेत्र के दोघट, गंगानौली, हिम्मतपुर सुजती, टीकरी, नांगल भगवानपुर, दाहा आदमपुर, पुसार आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। किसानों का कहना है कि जब तक कट नहीं मिलता, तब तक धर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.