सहारनपुर, अप्रैल 3 -- दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे का प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम से वेस्ट यूपी में सियासी हलचल भी तेज हो गयी है। अप्रैल के चौथे सप्ताह में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री और सरकार के कई वरिष्ठ चेहरे सहारनपुर में डेरा डालने की सूचनाओं के साथ सियासत भी गरमा चुकी है और पूरे प्रकरण को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जाने लगा है। सूत्रों के मुताबिक, हाइवे के जरिये शहरों को जोड़ने और नजदीक आने के पीछे विकास के साथ ही वोट की सियासत भी छुपी है। अपने पुराने चिर परिचित अंदाज में सहारनपुर की धरती से प्रधानमंत्री एक तीर से कई निशाने साधते नजर आएं तो कोई अचरज नहीं होना चाहिए। इसी से माना जा रहा है कि नए एक्सप्रेस-वे के बहाने प्रधानमंत्री सहारनपुर से यूपी और उत्तराखंड में चुनावी राजनीति का बिगुल फूंकने का भ...