दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे: दिनभर ट्रायल, रात 12 बजे से टोल कटना शुरु
बागपत, मई 14 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात से टोल वसूली शुरू हो गई। इससे पूर्व दिनभर एनएचएआई की आईटी टीम टोल प्लाजाओं पर मौजूद रही। उसने टोल वसूली से पूर्व रिहर्सल कराया। बूम बैरियर और कैमरों को दुरूस्त कराया। एनएचएआई के सॉफ्टवेयर को टोल के कंप्यूटरों में अपलोड किया। देररात सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त होने के बाद टोल वसूली शुरू हो गई। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 14 अप्रैल को उद्घाटन किया था, जिसके बाद से इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया था। अभी तक वाहन चालक एक्सप्रेस-वे पर टोल फ्री सफर का लाभ ले रहे थे, लेकिन बुधवार की रात से उनका सफर महंगा हो गया। देररात एनएचएआई ने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों से टोल वसूली शुरू करा दी। एनएचएआई के एक्सीईएन अंकित कुमार ने बताया कि तकनीकी खामी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.