रुडकी, मई 10 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनने के बाद दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिली है। गर्मी के मौसम और चारधाम यात्रा के दौरान हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता था, जिससे यात्रियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था। पहले नारसन बॉर्डर से हरिद्वार तक जगह-जगह लंबा जाम लग जाता था। जाम से निपटने के लिए प्रशासन को भी भारी मशक्कत करनी पड़ती थी। कई बार भीड़ बढ़ने पर भारी वाहनों की प्रदेश में एंट्री तक रोकनी पड़ती थी। स्थानीय निवासी आजाद सिंह, रोहित कुमार और शिवांश तोमर ने बताया कि पिछले वर्षों में वीकेंड पर हाईवे पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता था, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक प्लान धड़ाम, फिर लगा ऋषिकेश में जाम लेकिन इस बार दि...