दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
सहारनपुर, जुलाई 3 -- बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर टोल प्लाजा के समीप गुरुवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार में जा रही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार गौरव कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गुरुद्वारा रोड बाइक द्वारा सहारनपुर से देहरादून की ओर जा रहा था। शाम को गणेशपुर टोल प्लाजा के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गौरव उछलकर एक्सप्रेसवे पार सर्विस लेन में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की कतार लग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.