दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग पर अडे ग्रामीण
बागपत, मई 13 -- दाहा। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली के निकट कट दिए जाने की मांग को लेकर किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरनारत किसानों ने पंचायत में चेतावनी दी कि यदि उन्हें बिना कट लिये यहां से नहीं उठेगे। शीघ्र ही कट के मामले को लेकर बड़ी पंचायत भी बुलाई जाएगी। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर पुसार बराल मार्ग गांगनौली के निकट क्षेत्रवासी काफी समय से कट दिए जाने की मांग करते आ रहे है, लेकिन अभी तक क्षेत्र वासियों की कट दिए जाने की मांग नहीं मानी गई है। पंचायत में वक्ताओं ने कहा दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली के निकट एनएचएआई द्वारा मार्ग निर्माण के लिए सामान लाने एवं ले जाने के लिए कट बनाया गया था। क्षेत्रवासी उसी स्थान पर कट दिए जाने की मांग पर अड़े हुए है तथा कट को बंद न करने देने की जिद पर अड़े हुए है। क्षेत्र वासियों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.