नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तैयारियों के बीच नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक बड़ा सियासी दांव चला है। सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक औपचारिक पत्र लिखकर इस एक्सप्रेसवे का नामकरण संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने की मांग की है। एक्सप्रेसवे के शुभारंभ में हुई देरी पर भी चंद्रशेखर ने तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर ही इस एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करने वाले हैं। यह एक्सप्रेसवे यूपी के तीन जिलों से होकर गुजर रहा है।विकास के साथ महापुरुषों को सम्मान सांसद चंद्रशेखर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रे...