दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे और ईपीई से नहीं गुजरेंगे कांवड़ियां: एडीजी
बागपत, जुलाई 23 -- बागपत। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। वह कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की कयावद में जुटा हुआ है। बुधवार को एडीजी मेरठ जोन भानू भाष्कर ने बागपत पहुंचकर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और ईपीई पर कांवड़ियों का प्रवेश वर्जित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाहन चालकों से भी वार्ता की और सुरक्षा-व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। आगामी 30 जुलाई से सावण मास की शुरूआत के साथ ही कांवड़ यात्रा का भी आगाज हो जाएगा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को एडीजी मेरठ जोन भानू भाष्कर बागपत पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने मवीकलां पहुंचकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.