सहारनपुर, अप्रैल 10 -- UP News: दिल्ली-दून एक्सप्रेस के उदघाटन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन में महज चार दिन शेष रह गये है। सहारनपुर में गुरूवार को अफसरों ने सुरक्षा, हेलीपैड और सभा स्थल की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। एडीजी मेरठ भानु भास्कर और एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव ने गणेशपुर में हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन और पुलिस हर मोर्चे पर तैनात हैं, ताकि कार्यक्रम पूर्ण सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। गुरुवार को एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी अभिषेक कुमार, डीएम मनीष बंसल और एसएसपी अभिनन्दन सहित वरिष्ठ अधिकारी गणेशपुर पहुंचे। दो हेलीपैड पूरी तरह तैयार हैं, जबकि तीसरे पर कार्य जारी है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं, मंच निर्माण और लॉजिस्टिक इंतजामों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.