नई दिल्ली, जुलाई 13 -- How was IB officer Ankit Sharma murdered: 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। वहीं, छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया। यह मामला फरवरी 2020 में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हुई हिंसा के दौरान सामने आया था। आइए जानते हैं कि उस दिन आखिर क्या हुआ था और अंकित शर्मा की हत्या कैसे हुई थी।दिल्ली दंगों के दौरान अंकित शर्मा की हत्या कैसे हुई थी? इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सुरक्षा सहायक के पद पर तैनात अंकित शर्मा 25 फरवरी 2020 को दफ्तर से अपने घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह दोबारा घर से बाहर निकले, लेकि...