निखिल पाठक, जुलाई 9 -- राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी इलाके में फरवरी 2020 में हुए दंगे के आरोपी शाहरुख पठान को तिहाड़ जेल में खास सुविधाएं दिए जाने के अदालत के फैसले पर पुलिस ने आपत्ति जताई है। दरअसल अदालती आदेश पर शाहरुख को जेल में रोज चार कच्चे अंडे और अलग टीवी दी गई है, जिसके बाद अदालत के इस आदेश को दिल्ली पुलिस ने चुनौती दी है। पुलिस ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर इस फैसले को वापस लेने या संशोधित करने की मांग की है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी की अदालत ने इससे जुड़ा आदेश दिया था। इस दौरान अदालत ने आरोपी की उस अर्जी को स्वीकार कर लिया था, जिसमें उसने उबले अंडों की जगह कच्चे अंडे देने और अलग टीवी रखने की अनुमति मांगी थी।शाहरुख को नहीं पसंद उबले हुए अंडे आरोपी के वकील ने दलील दी थी कि उबले अंडे उसे अच्छे नहीं लगते और वह बीमार ...