हेमलता कौशिक, मई 21 -- दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगा मामले के एक आरोपी सलीम मलिक के करीब छह साल बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को शहर के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में फरवरी 2020 में हुए दंगों के एक इस आरोपी को राहत देते हुए उसे जमानत दे दी। मलिक पर फरवरी 2020 की हिंसा के मास्टरमाइंड में से एक होने के कारण गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मलिक ने 29 जनवरी के सत्र अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें मलिक को इस मामले में जमानत देने से मना कर दिया गया था। जून 2020 में हुई गिरफ्तारी के बाद से ही मलिक जेल में है। इस बारे में दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस मधु जैन की पीठ ने मलिक को इस बारे में राहत दी। सुनवाई के दौरान मलिक...