नई दिल्ली, मार्च 30 -- दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम ने अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। दिल्ली की एक अदालत ने 9 मार्च को शरजील इमाम को पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए कई शर्तों के साथ 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। शरजील ने बीमार मां से मिलने और 25 मार्च को अपने छोटे भाई भाई मुज्जम्मिल इमाम की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी। उसने 15 मार्च से 26 अप्रैल तक छह हफ्ते की अंतरिम जमानत मांगी थी, अदालत ने केवल 10 दिनों की ही जमानत मंजूर की थी। उसे 20 से 30 मार्च तक पैरोल मिली थी। इस दौरान शरजील ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा:SC ने क्यों 'अलग पायदान' पर रखे उमर खालिद और शरजील इमाम?पैतृक गांव से दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.