नई दिल्ली, जुलाई 15 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में सात प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही को अदालत ने अहम माना। इन गवाहों ने अदालत के सामने पूरी बात रखी, जिससे घटना की कड़ी जुड़ती चली गई। इसके साथ ही अदालत ने फैसले में वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ-साथ अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए कुल 91 गवाहों के बयानों को भी बेहद महत्वपूर्ण और न्यायसंगत माना है। इन 91 गवाहों में प्रत्यक्षदर्शी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, फोरेंसिक विशेषज्ञ, जांच अधिकारी, मोबाइल कंपनियों के नोडल अधिकारी और अन्य औपचारिक गवाह शामिल थे। ट्रायल के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि इन 91 गवाहों में से केवल सात गवाह ऐसे थे, जिन्हें इस जघन्य हत्याकांड का चश्मदीद माना गया। इन प्रत्यक्षदर्शियों में बनी बेकरी की दुकान के मालिक विकल्प कोचर और ...