हापुड़, अप्रैल 29 -- दिल्ली में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल हापुड़ के छात्र पार्थ निम्बाडिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट प्राप्त की है। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने बताया कि विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र पार्थ निम्बाडिया ने दिल्ली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्र ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया और येलो बेल्ट प्राप्त करते हुए स्कूल का नाम चमकाया। प्रतियोगिता में अतिथियों ने उन्हें येलो बेल्ट से सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...