दिल्ली तक पराली का जहर; टॉप पर पंजाब, 2 जिलों के SSP और DC को कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिल्ली में मंगलवार को एक्यूआई 350 तक पहुंच गया। यह दिल्ली में 287 दिनों में सबसे खराब हवा यानी एक्यूआई का आंकड़ा है। दिल्ली के 10 निगरानी केंद्रों पर प्रदूषण का स्तर 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के पलूशन में पराली जलाने का योगदान 15.3 फीसदी रहा। एक दिन पहले 2 नवंबर को आसपास के 6 राज्यों में पराली जलाने की 219 घटनाएं हुईं, जिनमें पंजाब टॉप पर रहा। पंजाब में 2 नवंबर को पराली जलाने की सबसे ज्यादा 98 घटनाएं हुईं। इसको लेकर अब प्रशासनिक टकराव भी सामने आया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने भी पंजाब में बड़े पैमाने पर पराली जलाने की घटनाओं का संज्ञान लिया है। सीएक्यूएम ने पराली जलाने की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर गुरदासपुर के उपायुक्त (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को 'क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.