गाज़ियाबाद, जुलाई 25 -- गाजियाबाद, वंदना। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे वीवीआईपी कप टूर्नामेंट में शनिवार को दिल्ली डायनामिक और वॉर किंग्स के बीच मैच खेला गया। मैच में दिल्ली डायनामिक ने आठ विकेट से जीत हासिल की। टॉस जीतकर वॉर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 104 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। विनोद ने 25 और विनय ने 23 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से नमन ने चार और रिजवी ब्रदर्स ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली डायनामिक की टीम ने 13.3 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर 107 रन बना लिए। टीम से शुभम नेगी ने नाबाद 44 और पुष्कर गर्ग ने 25 रन बनाए। नमन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...