नई दिल्ली, फरवरी 26 -- दिल्ली के सरिता विहार इलाके में सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से अकाउंटेंट है और मृतका का पड़ोसी है। महिला और उसकी मासूम बेटी की हत्या कर शव बेड बॉक्स में छिपा दिए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी और महिला के बीच कथित तौर पर नजदीकी संबंध थे। जांच में सामने आया है कि महिला के कथित रूप से अत्यधिक अधिकार जताने के चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था, जिससे आरोपी परेशान रहने लगा था। इसी तनाव के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शवों को घर के बेड बॉक्स में छिपा दिया और फरार हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी पहले दो दिनों के लिए हरिद्वार चला गया। वहां से वह अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.