नई दिल्ली, जून 14 -- उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) के पास शनिवार को एक स्कूटर की टक्कर लगने और फिर मालवाहक वाहन से कुचले जाने के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 39 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल अनिल इस हादसे के वक्त कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि अनिल शांति वन से चंदगी राम अखाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रबंधन कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर की ओर से आ रहे एक स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी। उस स्कूटर पर तीन लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से हेड कॉन्स्टेबल सड़क पर गिर गए और इसी दौरान एक मालवाहक वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि अनि...