नई दिल्ली, फरवरी 17 -- दिल्ली के मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल (MACT) ने वर्ष 2022 में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले रक्षा मंत्रालय के एक कर्मचारी के परिवार को 1.53 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। यह फैसला 16 फरवरी को सुनाया गया। ट्रिब्यूनल के प्रिजाइडिंग ऑफिसर विजय कुमार झा ने यह आदेश मुकेश कुमार कश्यप (48) के परिवार द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद दिया। कश्यप रक्षा मंत्रालय के अधीन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ एयरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस (DGAQA) में एरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस विंग (आर्मामेंट) में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। मामले के अनुसार, 30 मई 2022 को कश्यप अपनी मोटरसाइकिल से ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक, जिसे कथित रूप से तेज गति और गलत दिशा में चलाया जा रहा था, ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.