लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली विवि की छात्रा से गैंगरेप का आरोपी शिवम और उसका रिश्तेदार सरेंडर करने की तैयारी में है। यह जानकारी पुलिस को उसके करीबियों से पूछताछ में मिली। इसके बाद पुलिस की टीमें लखनऊ में सक्रिय हो गई हैं। इसके साथ ही बनारस और जौनपुर में भी डेरा डाल दिया है। दो दिन पहले ही दोनों आरोपियों के खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं, पुलिस ने साक्ष्य संकलन के लिए जब छात्रा का मोबाइल कब्जे में लिया तो उसमें सारी चैट हिस्ट्री डिलीट थी। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई इसके साथ ही मोबाइल के व्हाट्सएप की चैट हिस्ट्री रिकवर करने में टीमें लगी हैं। पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत पूर्वांचल के कई अन्य जनपदों में दबिश दे रही हैं। मंग...