आगरा, मार्च 15 -- दिल्ली में एक मामले में विचारधीन बंदी को लेकर यहां कासगंज में यूपीएसआई परीक्षा में सम्मालित कराने के लिए दिल्ली पुलिस यहां आई थी। जेल में बंदी ने उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक पद की नियुक्ति के लिए अपना आवेदन फार्म भरा था। जिसकी लिखित परीक्षा में रविवार को उसका सेंटर कासगंज शहर के आजाद गांधी इंटर कालेज में दूसरी पाली में था। परीक्षा दिलाने के लिए दिल्ली पुलिस अपनी वैन में लेकर जेल के लिए रवाना हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक मामले में दिल्ली की जेल में बंद विचारधीन बंदी मैनपुरी निवासी ने यूपी एसआई सीधी भर्ती के लिए आवेदन भरा था। जिसका परीक्षा केंद्र कासगंज में होने के चलते बंदी को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचे। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस ने कासगंज पुलिस को भी सूचना दी। दिल्ली पुलिस वैन परीक्षा केंद्र में पहुंची। केंद्र व्यवस्था ...