नई दिल्ली, मई 28 -- केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब (DGC) के पूरे परिसर को वापस लेने की कार्रवाई तेज कर दी है। सरकार की योजना क्लब की जमीन पर आधिकारिक कार्यालयों और आवासीय परिसर विकसित करने की है। उच्च सुरक्षा वाले नई दिल्ली क्षेत्र को शासन और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए आरक्षित रखने की रणनीतिक आवश्यकता के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। सीएनएन-न्यूज18 के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के निकट स्थित यह क्लब संवेदनशील प्रशासनिक और सुरक्षा गलियारे में स्थित एकमात्र निजी संस्थान है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह भूमि रक्षा अवसंरचना को मजबूत करने, सार्वजनिक सुरक्षा, तत्काल शासन संबंधी जरूरतों और जनहित परियोजनाओं के लिए आवश्यक है। बता दें कि भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ...