हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 4 -- बिहार के मुख्यमंत्री तथा जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं। जदयू की ओर से उन्हें उम्मीदवार बनाने की तैयारी की जा रही है। राज्यसभा के लिए बिहार से रिक्त सभी 5 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इनमें से भाजपा ने अपने दो और रालोमो ने एक उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन और रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा जायेंगे। जदयू ने हालांकि अब तक नामों की घोषणा नहीं की है, लेकिन केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का तीसरी बार राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इन चारों के साथ नीतीश कुमार कल नामांकन करेंगे। इस बीच एनडीए के सभी नेताओं को गुरुवार को पटना बुला लिया गया है। नीतीश कुमार यदि राज्यसभा जाते हैं तो बिहार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.