दिल्ली जा रहे हरियाणा के तस्कर से 3.785 किलोग्राम गांजा बरामद
रुद्रपुर, जुलाई 7 -- खटीमा, संवाददाता। पुलिस ने 3.785 किलोग्राम गांजा के साथ हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल से गांजा लेकर दिल्ली जा रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को झनकट स्थित कमल होटल के पास चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पिट्ठू बैग से सात प्लास्टिक के पैकेटों में कुल 3.785 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा उसके कब्जे से 1,170 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी मिला, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मान सिंह निवासी नेहरूगढ़, रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेपाल से गांजा लेकर दिल्ली जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.