अमरोहा, जुलाई 22 -- गजरौला, संवाददाता। नगर से दिल्ली कूच कर रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह की किसान घाट दिल्ली से हुई गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि देशभर के किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील के पूरी तरह विरोध में हैं। कृषि व डेयरी उत्पाद आयात का विरोध किसान आगे भी करते रहेंगे। सरकार की दमनकारी नीति से उनका हौंसला कम नहीं होगा। यह भी पढ़ें- किसान घाट जाने वाले किसान नेताओं को पुलिस ने किया होम अरेस्ट कहा कि किसानों को दिल्ली में किसान घाट जाने से रोकना सरकार क...