उन्नाव, मार्च 21 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रबड़ी निवासी मीना पत्नी भजनलाल ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। पीड़िता के अनुसार उसका पुत्र रजनीश 18 मार्च को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उन्नाव पहुंचने पर कुछ लोगों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। जब मां ने बेटे से संपर्क करने की कोशिश की तो जानकारी मिली कि फोन छीन लिया गया है और उसे बंधक बना लिया गया है। चिंतित मां ने पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी और आरोपियों केब खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...