बिजनौर, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में चल रहे धरना-प्रदर्शन में जा रहे भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को बागड़पुर अड्डे पर रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्वक दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह अपनी स्टाफ के साथ पहुंचे और उन्हें बागड़पुर अड्डे पर ही आगे बढ़ने से रोक दिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम संबोधित करते हुए सौंपा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दिल्ली जा रहे भाकियू टिकैत कार्यकर्ताओं को बागड़पुर अड्डे पर रोका इस मौके पर कुलदीप सिंह, हरविंदर ...