मैनपुरी, जुलाई 22 -- दिल्ली कूंच की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। मंगलवार की रात राहुल गांधी की गिरफ्तारी से कांग्रेसी नाराज हो गए और रात में ही पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया तो कांग्रेसी घर से दिल्ली रवाना होने के लिए निकल पड़े। कुछ कांग्रेसी हाउस अरेस्ट कर लिए गए। दिल्ली में छात्रों के चल रहे धरना प्रदर्शन में पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रदर्शन किया गया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध से पहले कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट उनकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेसी नाराज हो गए और रात में शहर स्थित पार्टी ...