हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- हल्द्वानी। अल्मोड़ा से दिल्ली जा रहे युवक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। युवक को हल्द्वानी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक कुछ समय से बीमार चल रहा था। मौत के असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के डुंगर-भनोली, दन्या निवासी 30 वर्षीय त्रिलोक सिंह पेशे से पेंटर था। गुरुवार को वह किसी काम से दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि भवाली पहुंचने से पहले ही रोडवेज बस में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे हल्द्वानी के बेस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने त्रिलोक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसकी दवाइयां चल रही थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.